लाखेरी – स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के देईखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को बड़हावली गांव में खेत से सरसो लेकर आ रहे ट्रेक्टर के असन्तुलित होकर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देईखेड़ा पुलिस थाने के एएस आई कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि शनिवार को बड़हावली गांव निवासी किसान बजरंग लाल मीणा आत्मज किशन लाल मीणा उम्र 52 वर्ष अपने खेत में से सरसो की फसल निकाल कर ट्रॉली में भर कर घर ले जा रहा था, तो खेत से निकालते समय अचानक ट्रैक्टर असन्तुलित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से चालक बजरंग लाल की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से ट्रेक्टर हटा कर शव को निकाला। पुलिस ने देईखेड़ा राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
*सहायता की मांग, अचानक हुए हादसे से परिजनों का बुरा हाल*
पूर्व सरपंच पवन मीणा समाजसेवी बाबूलाल मीणा सहित ग्रामीणों ने मृतक के परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति देखते हुए सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
