भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|भारतीय जैन संघटना भीलवाड़ा चैप्टर एवं वीर सेवा संघ वीएसएस के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप का आज दोपहर 1:30 बजे स्वाध्याय भवन नागौरी गार्डन मे नवकार मंत्र के साथ समापन हुआ।केंद्र के निर्देशानुसार निरीक्षण हेतु उदयपुर से राजस्थान स्मार्ट गर्ल हेड धीरेंद्र मेहता के साथ राजस्थान को-हेड मधु लोढ़ा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
चेप्टर एवं संघ द्वारा समाज की बेटियों के प्रति इस पहल को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
ट्रेनर मधु लोढ़ा ने बताया वर्कशॉप के प्रथम दिवस पर छात्राओं को तीन महत्वपूर्ण विषयों—स्व जागरूकता, कम्युनिकेशन एवं रिलेशन (संवाद एवं रिश्ते) तथा मासिक धर्म स्वच्छता एवं रखरखाव—पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें जीवन कौशल से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के आगामी चरण में छात्राओं को आत्मरक्षा एवं आत्म सुरक्षा, जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता, निर्णय एवं चयन, तथा मित्रता एवं प्रलोभन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। दूसरे दिन छात्राओं के माता-पिता के लिए भी एक विशेष इंटरएक्टिव सेशन आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों को भी बालिकाओं के समग्र विकास से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी गई।
इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यशाला का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है, जिससे वे अपने जीवन में बेहतर निर्णय ले सकें।साथ ही सकारात्मक छात्राओं को निरंतर सीखते रहने और अपने व्यक्तित्व का विकास करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम संयोजक के रूप में वीर सेवा संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र हुमड ने सभी पादरी पधारे हुए अतिथियों , बेटियों ,अभिभावकों का आभार अभिव्यक्त किया, वाइस चेयरमैन नरेश गोधा सचिव दिलीप अजमेरा, कोषाध्यक्ष सुनील पाटनी राजकुमार सेठी दिनेश लुहाडिया, नव कुमार गोधा, रितेश बिलाला महिला विंग अध्यक्ष नीना पंचोली, मीना जैन, किरण फडोत, ज्योति लुहाडिया ,कौशिकी पाटनी ,नेहा बिलाला पूर्ति गोधा,एवं
भारतीय जैन संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्षा पुष्पा गोखरू , संभागीय महामंत्री ललित लोढ़ा, अध्यक्ष अनिल कोठारी महामंत्री अरविंद झामड़ कोषाध्यक्ष जितेन्द्र डाँगी वरिष्ठ सदस्य राम सिंह चौधरी ,आर के जैन बलवीर डागलिया, अनिल सिसोदिया,
लेडीज विंग संरक्षिका शकुंतला बोहरा महामंत्री किरण सेठी कोषाध्यक्ष अरुणा पोखरणा एवं अभिभावक अनुश्री चौधरी, हीरामती जैन रितेश जैन, नेहा जैन दिलीप जैन, राकेश सोनिया जैन,पायल जैन, नव कुमार जैन,प्रिया ओसवाल,मोनिका जैन, सहित उपस्थित रहे
