बंगाल, असम व पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर कोटड़ी में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

सांवर वैष्णव

सवाईपुर:-स्मार्ट हलचल|आज सोमवार को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हुए, जिसमें पश्चिम बंगाल, असम, पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने की खुशी में कोटड़ी में मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन के सानिध्य में आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर उत्साह प्रकट किया गया । इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, नंदराय पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, पूर्व प्रधान एवं सरपंच जमनालाल डीडवानिया, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार तेली, अनिल तिवाड़ी, कैलाश जाट, महावीर माली, रतनलाल , राजेंद्र सिंह हाड़ा, आजाद शर्मा, जयनारायण आदि कई मौजूद रहे ।।