तेज-हवा के साथ गिरे ओले, बिछी सफेद चादरः टीनशेड उड़े, पेड़ पौध गिरे गर्मी से मिली राहत

पोटलां। स्मार्ट हलचल|कस्बे में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से सोमवार दोपहर को पोटलां उपतहसील क्षेत्र में तेज हवा के साथ ओले गिरे है। पोटलां इलाके में ओलों से सफेद चादर जम गई। वहीं कस्बे सहित क्षेत्र में रूककर बारिश भी हुई है। जिसके कारण सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई दरअसल, कुछ दिनों से लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश और बूंदाबांदी हुई। गुजरने के बाद गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू किए। इस सीजन में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया, इसके कारण लोगों को तपन सताने लगी थी बीते दो दिनों से हवा की वजह से तापमान भी गिरा है। पर सोमवार को बारिश होने की वजह से पारा 31 डिग्री तक आ गया है। वहीं रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदला। तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने शुरू हो गए। हवा से पेड़ पौधे धाराशाई हो गए वहीं टीनशेड उड़ गए। कई इलाकों में बिजली के पोल भी गिरे है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।