मांडलगढ़: भाजपा की जीत पर मनी दिवाली

महावीर सेन

मांडलगढ़ |स्मार्ट हलचल। मांडलगढ़ नगर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सफलता पर भारी उत्साह और उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और जीत की खबर मिलते ही माणिक्य लाल वर्मा चौराहे पर विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

जमकर हुई आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके कार्यकर्ता

चुनावी नतीजों से उत्साहित विधायक गोपाल खंडेलवाल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर माणिक्य लाल वर्मा चौराहे पर जमकर पटाखे फोड़े गए और आतिशबाजी की गई। जश्न के दौरान कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और थिरकते नजर आए। पूरे मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विजय के नारों के साथ जबरदस्त उत्साह का संचार हो गया।

पीएम की नीतियों और विकास पर जनता की मुहर

इस दौरान पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘बीजेपी जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस प्रचंड सफलता को विकास की जीत बताया। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दिया।

मांडलगढ़ नगर सहित पूरे क्षेत्र में यह विजय उत्सव देर शाम तक जारी रहा। जश्न के इस माहौल में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।