उदयपुर 4 मई|स्मार्ट हलचल|स्कूल हैल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिले के ऋषभदेव,गिर्वा तथा मावली ब्लॉक 10-10 विद्यालयों में संचालित पियर पायलटिंग प्रोग्राम की “सीखों” को लेकर दिल्ली में आज आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में हेल्थ मेसेंजर्स ने विद्यालयों में किये कार्यों के अनुभव सांझा किए।
आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में डाइट उदयपुर द्वारा जिले में संचालित इस कार्यक्रम को लेकर तीन ब्लॉक की चयनित 30 स्कूलों में सहयोगी संस्था यूएनएफपीए द्वारा पियर पायलटिंग प्रोग्राम संचालित किया गया था।इस कार्यक्रम के निष्कर्षों पर मंथन करने के लिए दिल्ली में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें आरएससीईआरटी से कार्यक्रम की स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ आभा शर्मा,सीकों डिकॉन संस्था प्रतिनिधि ललिता आमेटा , प्रिंसिपल जगदीश चौबीसा, एसआरजी खुशवेंद्र सिंह अधिकारी, तोषी सुखवाल हैल्थ एम्बेसडर सुरेश टांक तथा नेहा पारीक के साथ ही मावली ब्लॉक के सिंदु तथा फलीचड़ा विद्यालयों के हेल्थ मैसेंजर(विद्यार्थी) क्रमशः दीपेन्द्र सिंह झाला व साक्षी कुंवर चौहान ने भाग लिया। दल में शामिल विद्यार्थियों ने भी उदयपुर से दिल्ली तक यात्रा हवाई मार्ग से तय की। कार्यशाला में राजस्थान के अलावा बिहार राज्य के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
