दिनेश साहू
आसींद | स्मार्ट हलचल|पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद, विशेषकर पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित आसींद कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कस्बे में एकत्रित होकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
सुशासन की जीत और कार्यकर्ताओं का उत्साह
चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से सुशासन की तलाश में थी, जो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिखाई दी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के आगमन से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और सरकार पूरी तरह से सुशासन के प्रति समर्पित रहेगी। वहीं, असम में हेमंत बिस्वा सरमा की मेहनत और कुशल रणनीति की भी सराहना की गई।
इस विजय उत्सव के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, अनिल सिंह तंवर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष,फौजमल गुर्जर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,गोपाल सिंह चुंडावत पूर्व जिला मंत्री,उमेद सिंह चुंडावत नगर उपाध्यक्ष,
सरवन लाल साहू नगर महामंत्री,
सुरेश पहाड़िया, जगदीश गर्ग, संदीप सोनवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता।
“पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि जनता अब तुष्टीकरण के बजाय विकास और सुशासन को चुन रही है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब बंगाल में प्रगति का नया सवेरा होगा।”
— अनिल सिंह तंवर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आसींद
