निंबाहेड़ा: पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मना, गहलोत व पायलट सहित दिग्गजों ने दी बधाई
निंबाहेड़ा, 5 मई (ज़ाकिर हुसैन)। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना का जन्मदिन मंगलवार को निंबाहेड़ा के पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, उपर्णा ओढ़ाकर और केक काटकर शुभकामनाएं दीं।
जनसेवा की हुई सराहना, गहलोत-पायलट ने दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आंजना के दीर्घ राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्रीय राजनीति का सशक्त स्तंभ बताया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दूरभाष के माध्यम से श्री आंजना को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ये प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
आयोजन में मुख्य रूप से चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, निंबाहेड़ा विधानसभा कांग्रेस प्रभारी राजसिंह झाला, नगर परिषद के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा, सरस डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जगपुरा, सेवादल राष्ट्रीय प्रशिक्षक पीयूष त्रिवेदी, पूर्व पीसीसी सदस्य हनुमंत सिंह बोहेड़ा और पूर्व महासचिव करण सिंह सांखला सहित कई गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
