छोटीसादड़ी: गौ सेवा और सादगी के साथ मनाया पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना का जन्मदिवस

छोटीसादड़ी: गौ सेवा और सादगी के साथ मनाया पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना का जन्मदिवस

छोटीसादड़ी/केसुंदा (ज़ाकिर हुसैन / स्मार्ट हलचल)। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना ने मंगलवार, 5 मई को अपना जन्मदिवस पूरी तरह से आस्था, सादगी और सेवाभाव के साथ मनाया। उन्होंने अपने पैतृक गांव केसुंदा स्थित श्री हरिशेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ केक काटकर सादगीपूर्ण उत्सव मनाया।

बाल गोपाल गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

जन्मदिन के पावन अवसर पर श्री आंजना ने जमलावदा स्थित बाल गोपाल गौशाला पहुंचकर गौ माताओं को हरा चारा खिलाया। उन्होंने गौ संरक्षण और सेवा को भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा बताते हुए समाज को इसके प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

गौशाला पहुंचने पर अध्यक्ष पूरन आंजना, छोटी सादड़ी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृत बड़ी एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनका उपर्णा ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण और श्री आंजना के परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।