Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा शहरमोहम्मद रफीक बिसायती बने भीलवाड़ा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

मोहम्मद रफीक बिसायती बने भीलवाड़ा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Published on

पंकज पोरवाल

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान कांग्रेस कमेटी के खेल प्रकोष्ठ में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में, बिसायती समाज सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष मोहम्मद रफीक बिसायती को कांग्रेस कमेटी राजस्थान खेल प्रकोष्ठ का भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जयपुर स्थित खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान के निवास स्थान पर की गई। पठान ने मोहम्मद रफ़ीक़ की सक्रियता और खेल के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही बिसायती समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। इस खास मौके पर उपस्थित अतिथियों ने रफ़ीक़ बिसायती का माला पहनाकर और साफा बांधकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान आरिफ काजी रायला (संस्थापक एवं उपसरपंच, बिसायती समाज सेवा संस्थान), हाफिज मोहम्मद (करेड़ा), मोहम्मद उमर (भीलवाड़ा), मोहम्मद सलीम (कोषाध्यक्ष, भीलवाड़ा) उपस्थित थे। बिसायती समाज सेवा संस्थान ने इस नियुक्ति पर मोहम्मद रफीक बिसायती को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समाज के लोगों का मानना है कि उनकी इस नियुक्ति से भीलवाड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा और कांग्रेस का खेल संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Latest articles

कैथून में ASI बने पीरूमल व कांस्टेबल शिवराम को मिली पदोन्नति

!!  !!स्मार्ट हलचल|कैथून थाना में तैनात राजस्थान पुलिस में अपनी सादगी कर्तव्यनिष्ठा के लिए...

अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 176 पव्वे जब्त

लाखेरी - स्मार्ट हलचल|के. पाटन कस्बे के रेल्वे स्टेशन समीप बुधवार को पुलिस ने...

“वर्धमान” ग्रुप ने गौ-सेवा के साथ दिया जीव-दया का संदेश; नन्हीं युवी के सेवा भाव ने जीता सबका दिल

सामाजिक सरोकारों की निरंतरता का संकल्प: 8 मार्च को "वर्धमान" मनाएगा भव्य महिला उत्सव कोटा।...

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप के निर्देश पर फसलों का लिया जायजा

इंजीनियर रवि मीणा कोटा : स्मार्ट हलचल|आज देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी के...

More like this

एसएमपीएस प्राइमरी विंग में मोबाइल फोन, एक स्मार्ट उपकरण या मौन विनाशक पर सेमिनार का आयोजन

पंकज पोरवाल *मोबाइल का संतुलित और जिम्मेदारी पूर्ण उपयोग करे विद्यार्थी: जगदीश कोगटा* सचिव राजेंद्र कचौलिया...

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा विशेष नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित

पंकज पोरवाल उद्यमी महिलाओं ने अपनी संघर्ष यात्रा और उपलब्धियों को किया साझा किया, मिला...

पूर्वांचल जन चेतना समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी ने किया पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत

स्मार्ट हलचल|आज भीलवाड़ा प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नागमणि अपने एक दिवसीय...