हितेश कावड़िया के निधन पर कावड़िया परिवार ने करवाया नेत्रदान

भीलवाड़ा, स्मार्ट हलचल|पीड़ित मानवता की सेवा और मृत्यु के बाद भी दुनिया देखने की भावना को चरितार्थ करते हुए आसीन्द निवासी एवं भीलवाड़ा प्रवासी कावड़िया परिवार ने एक प्रेरक पहल की है ।
हितेश कावड़िया के असामयिक निधन पश्चात शोक की इस घड़ी में भी उनके परिवार ने हौसला दिखाते हुए स्वर्गीय हितेश की आंखे दान करने का अनुकरणीय निर्णय लिया । स्वर्गीय हितेश कावड़िया के परिवार से लादू लाल कावड़िया, मुकेश कावड़िया, विकास कावड़िया एवं पुत्र हर्षित, आदिश, आरव, अर्हम सहित पूरे कावड़िया परिवार को इस निर्णय के लिए प्रेरित करने में तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित महता, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद कार्यसमिति सदस्य अभिषेक आंचलिया, मनीष बोरदिया, प्रकाश संचेती का विशेष सहयोग रहा । नेत्रदान की इस प्रक्रिया के दौरान कमलेश बापना, विनीत रांका उपस्थित थे । वरिष्ठ नेत्र रोग निशेषज्ञ के निर्देशन में रामस्नेही आय बैंक के टेक्नीशियन चेतन प्रकाश भट्ट ने नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया ।