दीपक राठौर
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कस्बे मे इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेस कार्यालय के समीप सबसे पुराने जावदा, थडोदा और छोटी के साथ ही क्षेत्र के सबसे बड़े राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर भारी लोडिंग वाहनों के चलते मार्ग पर बना नाला 3 दिन पूर्व क्षतिग्रस्त होकर टूट गया जिसकी खबर स्मार्ट हलचल में तीन दिन पूर्व प्रकाशित हुई जिस पर नगर पालिका प्रशासन ने खबर एवं कॉलोनी वासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 3 दिन के अंदर नाले का पुनर्निर्माण करा कर सही करवाया गया,जिस पर कॉलोनी वासियो ने नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया |
वही नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल का कहना है कि कस्बे के आम जन जितने अलर्ट रहेंगे और किसी कार्य को लेकर पालिका को सूचित करेंगे तो संबंधित कार्य को संज्ञान में लेकर पालिका प्रशासन द्वारा सूचित संबंधित कार्य करवाया जाएगा, बस कस्बे को लेकर आमजन को अलर्ट रहना होगा |










