निंबाहेड़ा में जैन जागृति सेंटर द्वारा नि:शुल्क छाछ वितरण प्रकल्प का शुभारंभ

सैकड़ों लोगों ने लिया शीतल छाछ का आनंद

निम्बाहेड़ा।स्मार्ट हलचल|जैन जागृति सेंटर सेन्ट्रल बोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई की प्रेरणा एवं सहभागिता से जैन जागृति सेंटर, निम्बाहेड़ा द्वारा ग्रीष्मकाल में आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आज गुरुवार को नि:शुल्क छाछ वितरण प्रकल्प का मंडी चौराहा स्थित शेखावत सर्कल पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। प्रकल्प के प्रथम दिवस छाछ पीने के लिए जनसमुदाय बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ केंद्र पर उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी के बीच सैकड़ों लोगों ने लगभग 300 लीटर शीतल छाछ का आनंद लिया। राहगीरों, मजदूरों, व्यापारियों एवं आमजन ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए जैन जागृति सेंटर का आभार व्यक्त किया।
सेंटर के सचिव प्रकाश चेलावत एवं अतुल सेठिया ने बताया कि यह सेवा प्रकल्प ग्रीष्मकाल समाप्ति तक नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि गर्मी के मौसम में आमजन को राहत मिल सके।
इस अवसर पर जैन जागृति सेंटर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रकाश चेलावत, अतुल सेठिया, जितेन्द्र सिंघवी, वीरेश चपलोत, कुलदीप नाहर, रवि मोदी, महावीर पामेचा, गजेन्द्र नवलखा, दिलीप मोदी, विमल जेतावत, आशीष बोड़ाना, रलेश छाजेड़, गौतम सिंघवी, दीपक सगरावत, भोपाल सिंह बोडाना, मनीष जैन (गदिया), रिचिग लुकड़, मुकेश बम, अरिहंत जैन दक सहित संजय सिंघवी, सुशील लोढ़ा, रामलाल चारण, रोहित बदलानी, तरुण प्रजापत, विनोद नागौरी, मुकेश खंडेलवाल, आनंद सिंघवी आदि कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
सेंटर के कोषाध्यक्ष वीरेश चपलोत ने बताया कि इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों एवं आमजन को शीतलता प्रदान करना है। वहीं सेंटर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने सभी सदस्यों एवं नगरवासियों से सेवा कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया।