चित्तौड़गढ़: विक्टर राउंड टेबल 361 की सराहनीय पहल, गाड़ीलौहार स्कूल के 60 बच्चों को बांटे स्कूल बैग

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के उद्देश्य से राउप्रावि गाड़ीलौहार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चित्तौड़गढ़ विक्टर राउंड टेबल 361 संस्था की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 60 स्कूल बैग वितरित किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

अतिथियों का किया गया भव्य स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। संस्था प्रधान नोरस जाट ने मुख्य अतिथि राउंड टेबल 361 के अध्यक्ष हिमांशु समदानी, विशिष्ठ अतिथि पूर्व अध्यक्ष दीपक पगारिया और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समग्र शिक्षा संदर्भ व्यक्ति (CSWN) हेमेन्द्र का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया और स्वागत उद्बोधन दिया।

भविष्य में भी मदद का दिलाया भरोसा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदर्भ व्यक्ति हेमेन्द्र, संस्था अध्यक्ष हिमांशु समदानी व दीपक पगारिया ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय के विकास और बच्चों की शिक्षा के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

  • आयोजन में इनकी रही उपस्थिति: विद्यालय के शिक्षक अनवार अहमद, सरोज कुमारी, अर्चना शर्मा, सुरभि चौहान और नरेश कुमार पारीक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।