सेवादल कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

गांधी भवन में जुटे कांग्रेस और सेवादल कार्यकर्ता, संगठन विस्तार पर मंथन

भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी)

स्मार्ट हलचल|जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं सेवादल कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कांग्रेस एवं सेवादल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई पटेल ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। वहीं उदयपुर संभाग प्रभारी विनोद दादा पाठक ने सेवादल को कांग्रेस पार्टी की “रीढ़ की हड्डी” बताते हुए गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने कहा कि कांग्रेस और सेवादल एक-दूसरे के पूरक हैं तथा कार्यकर्ताओं की एकजुटता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देना है।
बैठक में मोहन हटेला, अविकुल शर्मा, विनोद कसारा, डॉ. फरियाद मोहम्मद, सुरेश बम्ब, कुणाल ओझा, अनीता कंवर शक्तावत, दीपक, मुश्ताक अली, कुंदन शर्मा, शांतिलाल धौलपुरिया, योगिता सुराणा, शिवराज सुराणा, निशांत दूत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।