सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के ढ़ेलाणा व सालरिया गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते खेतों में आग लग गई, जिसमें पेड़-पौधे और लकड़ियां जलकर राख हो गई । शनिवार सुबह ढ़ेलाणा गांव में देवबक्ष जाट के खेत पर अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग पर कुएं की मोटर चलाकर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग फैलने लगी, इस पर दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, भीलवाड़ा से पहुंची दमकल ने समय रहते आग पर काबू पाया । वहीं दूसरी घटना शनिवार दोपहर सालरिया गांव में भेरूलाल बैरवा के खेत पर अज्ञात कारणों से आग लग गई, भीलवाड़ा से पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया । आग की चपेट में आने से खेतों की मेड पर पेड़-पौधे व लकड़ियां और भैरु बैरवा के चारा भी जलकर राख हो गई ।
