ग्राम रथ के माध्यम से सांसद, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्राम एराल में रात्री विश्राम कर ग्रामीणो की समस्याओ का मोके पर ही किया निराकरण

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सवा दो वर्षो के कार्यकाल में विकास के अनेक महत्वूपर्ण कार्यो को पूर्ण किया है। प्रदेश के किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे है। सरकार ने किसानो की आय बढ़ाने और उन्हे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया गया है तथा किसानो को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि से जुड़े बुनियादी ढांचे में सुधार से उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई है। सांसद सी पी जोशी शुक्रवार को सांयकाल प्रदेश में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाये जा रहे कृषक, पशुपालको एवं ग्रामीण क्षैत्रो से संबंधित योजनाओ के एलईडी वेन के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु ग्राम रथ के ग्राम एराल में आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा की प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लोकसभा, विधानसभा, पंचायतीराज व स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओ की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु सरकार ने विशेष प्रयास किए है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकुल वातावरण बनाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान सांसद सी पी जोशी व विधायक आक्या द्वारा जनसुनवाई कर ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर ही निराकरण किया। सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी द्वारा रात्री विश्राम ग्राम में ही किया गया। प्रातः रथ को नेतावल गढ़पाछली के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार विपिन चौधरी, विकास अधिकारी समुंद्र सिंह, बस्सी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडीबावडी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरलाल जाट, एसीबीओ शंभुलाल सोमानी, पटवारी मिठुलाल धाकड़, ग्राम विकास अधिकारी हनुमंत सिंह, बसंतीलाल सेन, मोहन जाट, हरिसिंह, नंदलाल जाट, पं.स.सदस्य घीसुलाल भांबी, गोपाल जाट, शक्ति केंद्र प्रभारी देवेन्द्र सेन, भंवरसिंह चित्तौड़ी, धर्मेश बलाई, राजेन्द्रसिंह चित्तौड़ी खेड़ा, किशन कुमावत, जीएसएस अध्यक्ष शिव राजपुरिया, पवन सेन, उंकारलाल जाट सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।