Monday, February 16, 2026
Homeभीलवाड़ारोपा से 17 फरवरी को रवाना होगी चौदहवीं खाटू श्याम विशाल पैदल...

रोपा से 17 फरवरी को रवाना होगी चौदहवीं खाटू श्याम विशाल पैदल यात्रा

रोपा। चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर से चौदहवीं विशाल खाटू श्याम पैदल यात्रा 17 फरवरी मंगलवार को प्रातः 7:15 बजे पूजन एवं आरती के साथ रवाना होगी। श्याम प्रेमी बाल कृष्ण मालू ने बताया कि प्रदीप जैन की अध्यक्षता में विशाल रथ, ध्वज निशानों के साथ यात्रा रोपा पंचायत मुख्यालय से प्रारंभ होकर गाडरियों के चौक, सदर बाजार मार्ग से होते हुए खाटू के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा पदयात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा का प्रथम रात्रि विश्राम सावर में रहेगा। इसके पश्चात 18 फरवरी को केकड़ी, 19 को सवारियां, 20 को मालपुरा, 21 को कुडली, 22 को मौजमाबाद, 23 को बंधे बालाजी, 24 को भोजपुरा, 25 को पचार में रात्रि विश्राम होगा।
यात्रा 26 मार्च को खाटू श्याम मंदिर में खाटू नरेश के दरबार पहुंचकर सम्पन्न होगी। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular