सालरियाकला – बरण रोड पर बैरवा मोहल्ले में नालियों का पानी सड़कों पर, राहगीर परेशान

जे पी शर्मा

बनेड़ा – उपखण्ड मुख्यालय से सालरियाकला – बरण रोड स्थित बैरवा मौहल्ला मे जाने वाले रास्ते पर नाले के अवरूद्ध होने के कारण नालियो का पानी आम रास्ते पर फैल रहा है। जिसके कारण यहाँ पर से निकलने वाले राहगीरों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मगर फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।