ट्रैक्टर से उछलकर चालक गिरा, हुई दर्दनाक मौत

लाखेरी – स्मार्ट हलचल|देईखेड़ा क्षेत्र के नोताडा में माताजी मंदिर से घाट का बराना जाने वाले ग्रेवल मार्ग पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार खेड़िया दुर्जन गांव निवासी बुद्धिप्रकाश मीणा (45) पुत्र बंशीलाल मीणा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलते ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गए। गिरने के बाद ट्रैक्टर का टायर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देहीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

*रविवार को हुआ पोस्टमार्टम*

शनिवार को रात्रि में हुए हादसे के बाद शव को पुलिस ने देहीखेड़ा अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया था, जिसका चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम किया गया बाद में परिजनों द्वारा मामले की तहरीर देने पर शव अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सोपा गया।