भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|श्री गोसेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर “मातृ-गौ वन्दनम्” प्रकल्प के तहत मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में गोमाता की पूजा-अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया गया।प्रकल्प संयोजक सात्विक शर्मा ने बताया कि मातृ दिवस के अवसर पर संगठन के सदस्यों द्वारा जगत जननी गोमाता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए निराश्रित एवं उपेक्षित गोवंशों को हरा चारा, तरबूज एवं गुड़ का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं कचरा स्थलों पर थैली व अन्य गंदगी खाने को विवश गोवंशों की सेवा के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले तीन वर्षों से निरंतर प्रतिदिन गोरथों के माध्यम से निराश्रित एवं उपेक्षित गोवंशों को हरा चारा, रोटी सब्जी फल आदि उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं सेवा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में समाजसेवी भूपेंद्र मोगरा पूर्व नगर परिषद सभापति पार्षद मंजू पोखरना,पूर्व भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाँक,समाजसेविका विनीता तापड़िया,शुभांशु जैन, सुनील शर्मा, शुभम सोनी,लवकुश काबरा,अभिषेक चंडालिया,देवराज सिंह,पार्थ शर्मा, हर्षित ओझा, कोमल शर्मा, योगेश खोईवाल, हर्षिता खोईवाल, सानिध्य मूंदड़ा, अंशुल जैन, अर्पित विजयवर्गीय,ऋषि भट्ट,प्रदीप जागेटिया,मनोज शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
