लाखेरी -स्मार्ट हलचल|देहीखेड़ा क्षेत्र से गुजर रहें कोटा दौसा मेगा हाइवे पर देहीखेडा के आगे आडा गेला पेट्रोल पम्प के निकट मंगलवार दोपहर को डम्पर और कार की भिड़ंत में कार सवार एक जने की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक कापरेन की ओर जा रहा था, ओर कार लाखेरी की ओर जा रही थी। इस दौरान आडा गेला पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित होकर भिड़ गए। सुचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची देईखेडा थाना पुलिस ने घायल कार सवार को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी धारा सिंह ने बताया की शव की शिनाख्त में पहचान राजेश कुमार मीणा पुत्र जनसी लाल उम्र 48 वर्ष निवासी रहमानपुरा तहसील उनियारा टोंक के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सुचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
