रोड़ की ठोकर पर स्कूटी अनियंत्रण होकर गिरी, एक घायल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में नेशनल हाईवे 758 पर रोड़ पर बनी ठोकर से एक स्कूटी अनियंत्रण होकर गिरी गई, जिसमें स्कूटी सवार युवती घायल हो गई, घायल का प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा भेजा, सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि सवाईपुर कस्बे के पास हाईवे पर बनी ठोकर पर सवाईपुर से भीलवाड़ा की तरफ जा रही एक स्कूटी अनियंत्रण होकर गिर गई, जिसमें स्कूटी सवार बुलबुल पत्नी देवकांत जीनगर निवासी भीलवाड़ा घायल हो गई, जिनका सवाईपुर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा भेजा गया ।।