रास्ते पर निर्माणाधीन अतिक्रमण हटाने की मांग – नगर पालिका में दिया ज्ञापन

गंगापुर।स्मार्ट हलचल|नगर पालिका गंगापुर के वार्ड संख्या 03 में आम रास्ते पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने एवं सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रार्थी मुकेश पुत्र सूरजमल माली गंगापुर ने दिए ज्ञापन में बताया कि गौतम आश्रम के सामने स्थित आवासीय कॉलोनी में अनुमोदित नक्शे के अनुसार 30 फीट चौड़ी सड़क छोड़ी गई थी। आरोप है कि कॉलोनी के कुछ हिस्सों में आम रास्ते पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा हे, जिससे आम रास्ता प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मेलोनी निवासी मुरली सालवी द्वारा सड़क की भूमि पर निर्माण कार्य कर सार्वजनिक रास्ते को संकरा किया जा रहा है। साथ ही नगर पालिका द्वारा निर्मित सार्वजनिक टॉयलेट को भी क्षतिग्रस्त करने के आरोप लगाए गए हैं।
प्रार्थी ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रोड भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को शीघ्र रूकवाया जाए तथा सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित व्यक्ति से वसूली जाए। प्रार्थी ने बताया कि अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति सत्ता धारी भाजपा पार्टी से संबंध रखता है और इसी का फायदा उठा रहा है
इस दौरान ज्ञापन पर कई स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षर भी किए गए।