नयागांव ठगारियाः महिलाएं 1 किमी दूर से ला रहीं पानीः BSS सुप्रीमो नरेश मीणा के हस्तक्षेप से जगी समाधान की उम्मीद

अविनाश मीणा

घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल|दूनी तहसील की नवसृजित ग्राम पंचायत मुगलाना के नयागांव ठगारिया में भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। तापमान बढ़ने के साथ ही गांव के जलस्रोत सूख गए हैं, जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बैरवा मोहल्ले की स्थिति सबसे खराब है, जहां महिलाओं को लगभग एक किलोमीटर दूर खेतों में स्थित कुओं से पानी लाना पड़ रहा है।

भगतसिंह सेना (BSS) सुप्रीमो नरेश मीणा ने गांव की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खेत खाली होने के कारण महिलाएं किसी तरह कुओं तक पहुंच पा रही हैं। हालांकि, मानसून सत्र शुरू होते ही खेतों में बुवाई हो जाएगी और किसान अपने खेतों की तारबंदी कर देंगे। इससे पानी लाने का रास्ता बंद हो जाएगा और महिलाओं के सामने चुनौती और भी विकट हो जाएगी।

ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर सोमवार को नरेश मीणा ने टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट पर हजारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आता दिखाई दे रहा है।

नरेश मीणा ने गांव की जमीनी हकीकत का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया है। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में जलदाय विभाग सक्रिय हो गया है। बिसलपुर परियोजना में अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

प्रशासनिक सक्रियता और नरेश मीणा के हस्तक्षेप के बाद नयागांव ठगारिया के निवासियों में समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। इस दौरान समाजसेवी नरेश मीणा मुगलाना, अशोक बैरवा, गौतम, प्रभु लाल, प्रहलाद, गोपाल, रामफुल, मनराज, विकास, बंशी लाल, विमल, देशराज, रामरुप, राकेश, कमलेश, कुलदीप, खानाराम, पप्पू, राजू और भंवरलाल सहित अन्य ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि Bss सुप्रीमो नरेश मीणा कलयुग में भगवान के रुप में उनके बिच आयें हे जिनसे उम्मीद जगी है कि नरेश मीणा घाड़ क्षेत्र सहित देवली उनियारा कि प्यास बुझाएंगे नरेश मीणा क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। जिससे नरेश मीणा क्षेत्र कि जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं।