जिला मुख्यालय के राजकीय अस्पताल में केन्सर का निशुल्क उपचार हुआ आसान

बूंदी -स्मार्ट हलचल|जिला मुख्यालय के राजकीय अस्पताल में केन्सर का उपचार भी आसान हो गया है। बूंदी में जिला अस्पताल में केन्सर यूनिट प्रभारी डाक्टर शाहिद ने बताया कि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एल एन मीणा की सक्रियता से अब ब्रेस्ट केन्सर का उपचार जिला मुख्यालय के अस्पताल में सम्भव हो पाया। डॉक्टर शाहिद ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीज को trastuzumab इंजेक्शन लगाया जाता है जिसकी कीमत बाजार में 60,000 रुपए है। इस प्रकार के 18 इंजेक्शन 21 दिन के अन्तराल में ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीज को लगाया जाता है जो हर कोई मरीज वहन नहीं कर पाता। यह इंजेक्शन जिला मुख्यालय के राजकीय अस्पताल में निशुल्क लगाया जाता है।

आज इस इंजेक्शन को जिला अस्पताल की कैंसर यूनिट में काली बाई पत्नी अण्दीलाल निवासी अजेता तहसील रायथल जिला बूंदी को निशुल्क लगाया गया।
अण्दीलाल ने बताया कि इससे पूर्व मै ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी का इलाज कोटा में प्राइवेट अस्पताल में करवा रहा था जहा पर में अब तक पांच लाख रुपए से अधिक मेरी पत्नी के इलाज में खर्च कर चुका हूं फिर भी वहां पर ठीक से उपचार नहीं हो पा रहा था।

समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार से मुझे जानकारी मिली कि जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में केंसर पीड़ित मरीज का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। इसलिए मैं बूंदी स्थित सरकारी अस्पताल में अपनी पत्नी को लेकर आया और कैंसर यूनिट प्रभारी डॉक्टर शहीद को दिखाया तो उन्होंने कैंसर यूनिट में मेरी पत्नी काली बाई को एडमिट कर उपचार प्रारंभ किया। यहा की व्यवस्था और डॉक्टर के व्यवहार से मैं काफी प्रभावित हूं कि मैं अब मेरी पत्नी का जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज करा रहा हू। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मेरी पत्नी जल्दी ही ठीक हो जाएगी।