दो दिवसीय शनि जयंती महोत्सव धूमधाम मनाई जाएगी

बूंदी |स्मार्ट हलचल|मीरा गेट स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा जंगम की बगीची शनि धाम मंदिर गौ शाला में दो दिवसीय शनि जयंती समारोह महंत बाबा देवेंद्र गिरी के सानिध्य में धूमधाम से एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा|बगीची से जुड़े राज कुमार दाधीच एवं मन मोहन अजमेरा ने बताया कि जंगम की बगीची पर दो दिवसीय शनि जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हर्ष वर्ष की भांति 15 मई शुक्रवार को सांय 4 बजे बाद शोभायात्रा एवं कलश यात्रा,अखाड़ा प्रदर्शन के साथ भूरा गणेश मंदिर प्रांगण परशुराम सर्किल से प्रारंभ हो कर मुख्य मार्गों से जंगम की बगीची पर पहुंचेगी जहां पर एक दिवसीय श्री रामायण पाठ श्री राम चरित्र मानस का पाठ विधि विधान से होगा 16 मई शनिवार को प्रातः से ही शनि देव भगवान की पूजा अर्चना होगी दोपहर को पंडित राधेश्याम शर्मा(आचार्य)द्वारा हवन मंडल विधि विधान से होगा जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती दैय्या या महादशा चल रही है उनके लिए यह दिन विशेष लाभकारी हैं बाबा देवेंद्र गिरी महाराज के सानिध्य में विधि विधान से शनि भगवान की पूजा अर्चना ,पंचमुखी हनुमान जी सहित स्थानीय देवी देवताओ की पंचामृत स्नान के साथ तैलाभिषेक ओर उसके बाद शनि देव की ओर स्थानीय देवी देवताओं की महाआरती होगी।

बाबा देवेंद्र गिरी ने बताया कि शनि जयंती पर शनिवार का संयोग होना सिद्ध योग की श्रेणी में आता है और इसी दिन वट सावित्री व्रत साथ होने से स्त्री पुरुष दोनों ऊर्जाओं का संतुलन पारिवारिक स्थिरता के लिय उत्तम है। मंदिर प्रांगण में महाआरती के बाद भंडारा भी होगा।