Tuesday, February 17, 2026
Homeभीलवाड़ापुलिस ओर डीएसटी टीम की अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ बड़ी...

पुलिस ओर डीएसटी टीम की अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 16 लाख रु खरीद फरोख्त की रकम जप्त, एक गिरफ्तार

भीलवाड़ा । सुभाषनगर थाना पुलिस ओर डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही को अंजाम दिया और 1 किलो 43 ग्राम अफीम को जप्त किया साथ ही आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ खरीद फरोक्त की रकम 16 लाख रुपये को जप्त किये गये। वही अवैध मादक पदार्थ परिवहन के इस मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया । एसपी धर्मेन्द्र सिह द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एएसपी पारस मल जैन मुख्यालय के निर्देशन में व माधव उपाध्याय आईपीएस पुलिस उप अधीक्षक वृत सदर के निकटतम सुपरविजन में सुभाष नगर थाना प्रभारी प्रभाती लाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ परिवहन कर्ता के विरूद्व इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

घटना का सक्षिप्त विवरण

16.02.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गठित डीएसटी टीम व थाना सुभाषनगर की टीम ने रोडवेज बस स्टेण्ड परिसर भीलवाडा मे पहुंच कर मुखबिर की सूचना पर सघन तलाशी की गई और आरोपी देराम राम चौधरी पुत्र बोहरा राम उम्र 69 साल निवासी जाखडो की ढाणी, नारवा थाना सुरसागर जिला जोधपुर के पास पहुंचकर बैग की तलाशी लेने पर आरोपी द्वारा बिना अनुज्ञापत्र 1 किलो 43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व कुल 16 लाख रूपये अवैध मादक पदार्थ अफीम खरीद फरोक्त हेतु परिवहन करने के मामले मे मादक पदार्थ अफीम व रकम को जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी देराम राम चौधरी द्वारा बिना लाईसेन्स परमिट के अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने पर जूर्म धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का जूर्म पाया जाने पर मामला दर्ज।काट जांच शुरू की

गठित पुलिस टीम

टीम में थाना अधिकारी प्रभाती लाल, अशोक कडवा स.उ.नि. डीएसटी टीम भीलवाडा (विशेष योगदान), एचसी प्रतापराम डीएसटी टीम, कांस्टेबल कमल चौधरी डीएसटी (विशेष योगदान), कन्हैया लाल डीएसटी, हाकम सिंह थाना मांडलगढ़, नरेश सुभाषनगर थाना, सत्यपाल, अमरसिंह, पंकज कुमार डूडी शामिल थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular