Homeजोधपुरदीन दुखियों की सेवा के लिए भिलाई की पूजा शर्मा सम्मानित

दीन दुखियों की सेवा के लिए भिलाई की पूजा शर्मा सम्मानित

दीन दुखियों की सेवा के लिए भिलाई की पूजा शर्मा सम्मानित

भिलाई, स्मार्ट हलचल। महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था ने प्रदेश की 36 सक्रिय समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर शक्ति सिद्ध सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष समाज सेवी पूजा शर्मा को भी इस गौरवपूर्ण अवार्ड से सम्मानित किया गया। दुर्ग सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल ने राजधानी रायपुर के महाराष्ट्र मंडल भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया। पूजा पिछले दस वर्षों से छत्तीसगढ़ में समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। गरीब, पिछडी और कुष्ठ बस्तियों में उन्होंने काफी सेवाएं दी है। इसी के फलस्वरूप पूजा शर्मा को यह सम्मान हासिल हुआ है। अवार्ड मिलने से अभिभूत पूजा शर्मा ने कहा कि यह सम्मान पाकर अभिभूत हूँ। उन्हें उनकी सेवाओं का प्रतिफल मिला है। हर समाजसेवी जो दीन दुखियों की सेवा में लग्न है उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES