अनिल कुमार
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|नीट-2026 परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्यावर जिला कांग्रेस कल सड़कों पर उतरेगी। आज गुरुवार, 14 मई को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता केंद्र सरकार का पुतला फूंकेंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने बताया कि नीट परीक्षा का लीक होना लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य और उनके अभिभावकों के परिश्रम पर कड़ा प्रहार है। कांग्रेस की मुख्य मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और एनडीए (NTA) के चेयरमैन को तुरंत बर्खास्त किया जाए। साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर परीक्षा की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में आम जनता और कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया गया है।
