ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|थोड़े थोड़े समय मे चोरों के निशाने पर रहे अरनिया पंथ हॉस्पिटल में एक बार फिर चोरों ने हाथ साफ करते हुए लाखो के समान चोरी कर ले गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनिया पंथ चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका वर्मा ने बताया कि रोज की भांति बुधवार सुबह सहायक कर्मचारी द्वारा पीएचसी आकर देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सारे कमरे के ताले टूटे हुए मिले, विभिन्न कमरों से सामान चोरी तथा तोड़फोड़ एवं सारा सामान रिकॉर्ड रजिस्टर एवं लेब से जांच किट आदि बिखरे हुए पाए गए।
घटना की सूचना तुरन्त मौके पर पहुंचे दीपक जायसवाल एवं ग्रामीणों ने शंभूपुरा थाने में दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया, एवं घटना की जांच में जुट गई।
इधर डॉ प्रियंका ने शंभूपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि कई कमरों से एसी, कम्प्रेसर, इन्वर्टर, कई बड़ी बैटरी, हार्ड डिस्क, कैमरे, बड़ा डबल डोर फ्रीज, स्टेपलाइज, जम्बो कूलर, प्लास्टिक बॉडी कूलर, दरी, चादर, सहित कई समान चोरी कर ले गए एवं कई समान में तोड़फोड़ कर गए जिससे लाखों का नुकसान हुआ है, पूर्व में भी यहाँ लगातर चोरी की घटना होती रही है लेकिन एक भी घटना का खुलासा नही होने से यहाँ चोरों के हौंसले बुलंद है जिससे बार बार चोरी की घटना होती रहती है, हॉस्पिटल प्रबंधन एव ग्रामीणों ने रोष जताते हुए पुलिस से जल्द मामले का खुलासा कर समान बरामदगी की मांग की है।
इधर शंभूपुरा थानाधिकारी धर्मराज मीणा में बताया कि एरिया सुनसान होने से यहाँ ऐसी घटना हुई है, हम रात्रि गस्त के समय भी हाइवे से रुककर इधर देखते हुए ही निकलते है, घटना की रिपोर्ट मिली है, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द खुलासे का प्रयास रहेगा।
