भीलवाड़ा । जिले की रायपुर थाना पुलिस ने ट्रेक्टर चोरी गैंग पर शिंकजा कसते हुए मुख्य सरगना सहित 3 शातिर बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है साथ ही आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रु का चोरी का ट्रेक्टर भी बरामद कर लिया है । पुलिस के अनुआर गैंग का एक सदस्य स्थानीय निवासी है जिससे वह पैनल रेकी करता फिर अपने साथियों के साथ मिलकर रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देता था और फिर चोरी किए गए वाहन को बाड़े में छुपा दिया करते थे । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले मे चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बुद्धराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा के निर्देशन में एवं सुदर्शन पालीवाल वृत्ताधिकारी, गंगापुर के सुपरविजन में थाना क्षेत्र रायपुर मे हो रही वाहन चोरियों के खुलासे व अपराधियों की धरपकड हेतु रायपुर थानाप्रभारी शंभू दयाल के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए ट्रेक्टर, ट्रॉली चोरी करने वाली अंतरजिला गैंग के मुख्य सरगना नाथु सिंह सहित 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ 7 लाख रूपये की कीमत का ट्रेक्टर व ट्रॉली बरामद किया।
4 जनवरी की रात को भी बाड़े से चुराया था ट्रेक्टर ट्राली
दिनांक 01.01.2026 परिवादी रतनलाल कुमावत निवासी रायपुर थाना रायपुर जिला भीलवाडा ने रिपोर्ट दी ओर बताया कि दिनांक 4.12.2025 की रात्रि को ग्राम रायपुर से परिवादी के बाडे मे खडे किये गये ट्रेक्टर व ट्रॉली को अज्ञात चोर चुरा कर ले गये। उक्त रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर बदमाशो की तलाश शुरू की ओर चोरी के वाहन को बरामद करने का प्रयास शुरू किया ।
टीम ने ऐसे किया भंडाफोड़
टीम ने तकनीकी विधी द्वारा व परम्परागत पुलिसिंग मुखबिर से सूचना लेकर अंतरजिला गैंग के मुख्य सरगना नाथु सिंह सहित 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ 7 लाख रूपये की कीमत का ट्रेक्टर व ट्रॉली बरामद किया
कबूली अन्य वारदातें
01 ग्राम रायपुर से एक बाड़े से 37 बकरी, बकरे चोरी कर ले जाना
2 ग्राम मेरणिया खेडा से 2 भैंस चोरी कर ले जाना
3 ग्राम बैठुम्बी से 1 भैंस चोरी कर ले जाना।
4 ग्राम बैठुम्बी से 2 भैंस चोरी कर ले जाना
गठित पुलिस टीम
टीम में थानाधिकारी शंभू दयाल, हैड कांस्टेबल भवानी सिंह (विशेष योगदान), कांस्टेबल सुभाष चन्द्र (विशेष योगदान), विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सांवरमल, मुकेश कुमार, प्रकाश शामिल थे ।
यह बदमाश हुए गिरफ्तार
1. हरिशंकर पिता देवीलाल गाडरी उम्र 28 साल निवासी बेठुम्बी थाना रेलमगरा जिला राजसमंद
2. रामेश्वर पिता भैरूलाल कुमावत उम्र 32 साल निवासी बेठुम्बी थाना रेलमगरा जिला राजसमंद
3. नाथु सिंह पिता जगदीश सिंह उम्र 38 साल निवासी मण्डोल थाना रायपुर जिला भीलवाडा
