मंगरोप@मुकेश खटीक।अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत भीलवाड़ा पुलिस एवं मंगरोप थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।सदर सीओ हरजीराम आरपीएस के नेतृत्व में मंगरोप थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 58 किलो 47 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार बुधवार को मंगरोप थाना क्षेत्र में गुवारड़ी नाला के पास हाईवे पर एक सफेद रंग की ईको कार को संदिग्ध हालत में रोका गया।कार की तलाशी लेने पर उसमें तीन प्लास्टिक पैकिंग पैकेटों में भरा कुल 58 किलो 47 ग्राम डोडा चूरा बरामद कर आमलीया जिला उदयपुर निवासी किशन लाल मीणा (26),बोरतलाई जिला उदयपुर निवासी कमलेश रावत(19) को गिरफ्तार कर वाहन सहित मादक पदार्थ जब्त किया गया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया है।इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम और थाना मंगरोप पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही,जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने अहम भूमिका निभाई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।
