Homeभीलवाड़ाबिजोलियाकृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं से किसान नाराज,आरक्षित प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों का...

कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं से किसान नाराज,आरक्षित प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों का कब्जा

Published on

दीपक राठौर

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कृषि उपज मंडी बिजौलिया में इन दिनों खरीफ की मुख्य फसल मक्का की खरीद जोरों पर है, लेकिन मंडी परिसर में फैली अव्यवस्थाओं के कारण किसान परेशान और नाराज नजर आ रहे हैं। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य साधनों से अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, परंतु उन्हें फसल रखने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।चांदजी की खेड़ी के किसान नरेश धाकड़ ने बताया कि किसानों के लिए आरक्षित टीन शेड और प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है। व्यापारियों द्वारा खरीदी गई फसल को किसानों के लिए बनाए गए विशाल चबूतरे पर रखा जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज खुले में डालनी पड़ रही है। मौसम में बदलाव और बादलों की आवाजाही के कारण किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है।

किसानों का आरोप है कि मक्का की खरीद 1400 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से की जा रही है, लेकिन भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा। उनका कहना है कि नियमानुसार फसल विक्रय के अधिकतम तीन दिनों के भीतर बैंक चेक के माध्यम से भुगतान किया जाना चाहिए, जबकि यहां 15 दिन से अधिक समय बाद भुगतान देने की बात कही जा रही है। किसानों ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए मंडी प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

किसानों का यह भी कहना है कि व्यापारी मनमर्जी से भाव तय कर रहे हैं और भुगतान में देरी कर रहे हैं, जिससे सैकड़ों किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

मंडी प्रशासन का पक्ष

मंडी कर्मचारी रमेश सैन ने बताया कि मंडी में करीब 70 व्यापारी पंजीकृत हैं और पिछले 20 दिनों से मक्का की खरीद जारी है। प्रतिदिन लगभग एक हजार बोरी उपज मंडी में आ रही है। आगे से खरीद कम होने के कारण भुगतान में कुछ देरी हो रही है। उन्होंने माना कि किसानों के लिए आरक्षित प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों ने खरीदी गई फसल अस्थायी रूप से रखी है और प्लेटफॉर्म छोटा होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि खुले में रखी किसानों की फसल सुरक्षित है।
फिलहाल किसानों ने मंडी प्रशासन से व्यवस्था सुधारने, आरक्षित प्लेटफॉर्म खाली करवाने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

प्लास्टिक की थैलियां के साथ ही कपड़े की थैलियां जप्त करने पर व्यापारी वर्ग ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|नगर पालिका प्रशासन द्वारा कस्बे में सिंगल यूज़ प्लास्टिक की थैलियों पर...