Homeभीलवाड़ाबिजोलियाप्लास्टिक की थैलियां के साथ ही कपड़े की थैलियां जप्त करने पर...

प्लास्टिक की थैलियां के साथ ही कपड़े की थैलियां जप्त करने पर व्यापारी वर्ग ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

Published on

दीपक राठौर

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|नगर पालिका प्रशासन द्वारा कस्बे में सिंगल यूज़ प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध को लेकर मुहिम चलाई जा रही है इसी के अंतर्गत आज कपड़ा व्यापारी वर्ग ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया कि पालिका द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक की थैलियां के साथ कपड़े की थैलियां भी जप्त की जा रही हैं इस संदर्भ में आज कपड़ा व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा|
व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्लास्टिक की थेलियों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है जो कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत सराहनीय कदम है इसके परिणामस्वरूप हम व्यापारीगण प्लास्टिक की थेलियों के स्थान पर कपड़े की निर्मित थेलियों का उपयोग कर रहे हैं।

किन्तु नगरपलिका द्वारा प्लास्टिक थेलियों को जब्त करने के साथ-साथ कपड़े की निर्मित थेलियों को भी जब्त किया जा रहा है। साथ ही नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा हम व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है।

व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है की कपड़े की निर्मित थेलियों को ज़प्त करने तथा इस सम्बन्ध में नगरपालिका को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की बात कही जिससे हम व्यापारियों एवं आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े |
मामले को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया |

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं से किसान नाराज,आरक्षित प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों का कब्जा

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|कृषि उपज मंडी बिजौलिया में इन दिनों खरीफ की मुख्य फसल मक्का...