Monday, February 16, 2026
Homeराजस्थानजयपुरमहुआ के युवा तरुण सैनी को फुले ब्रिगेड में राष्ट्रीय सोशल मीडिया...

महुआ के युवा तरुण सैनी को फुले ब्रिगेड में राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी

नीरज मीणा

महुआ।स्मार्ट हलचल/ फुले ब्रिगेड संगठन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चंद्र प्रकाश सैनी की अनुमति तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्र जयप्रकाश सैनी की अनुशंसा पर संगठन मंत्री विनोद सैनी ने महुआ निवासी युवा कार्यकर्ता श्री तरुण सैनी (पुत्र श्री नंदकिशोर सैनी, निवासी नई सब्जी मंडी, महुआ जिला दौसा) को संगठन के प्रति उनकी लगन, सक्रियता और निरंतर मेहनत को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पद से पदोन्नत कर राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।संगठन द्वारा जारी इस नियुक्ति आदेश के बाद महुआ क्षेत्र सहित पूरे सैनी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। समाज के लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि महुआ का एक युवा आज राष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।जानकारी के अनुसार, तरुण सैनी लंबे समय से फुले ब्रिगेड की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका प्रभावी रही है। उनकी इसी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और जमीनी पकड़ को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।स्थानीय समाज बंधुओं, युवाओं और शुभचिंतकों ने तरुण सैनी को बधाइयाँ देते हुए विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे और समाज की आवाज को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। महुआ क्षेत्र में जगह-जगह खुशी का माहौल है और समर्थकों द्वारा इसे युवा नेतृत्व के उभार के रूप में देखा जा रहा है।अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए तरुण सैनी ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि फुले ब्रिगेड की विचारधारा और कार्यक्रमों को डिजिटल माध्यमों से देशभर में मजबूत पहचान दिलाई जाए।
इस नियुक्ति को महुआ क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, वहीं सैनी समाज के लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि तरुण सैनी के नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फुले ब्रिगेड की पकड़ और मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular