पचपदरा पुलिस की बड़ी सफलता: 10 हजार के इनामी मादक पदार्थ सप्लायर राकेश उर्फ ओमाराम गिरफ्तार

बालोतरा। स्मार्ट हलचल|पुलिस अधीक्षक श्री रमेश (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विषदमन” के तहत पचपदरा थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी मादक पदार्थ सप्लायर राकेश उर्फ ओमाराम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पिछले 10 माह से फरार चल रहा था।

ऑपरेशन विषदमन के तहत कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरफूलसिंह (RPS) और वृताधिकारी श्री विकास कुमार (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी श्रीमती गीता कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को बालोतरा क्षेत्र में गोपनीय सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

आरोपी की गतिविधियां

आरोपी ओमाराम गांव बंबोर में “महादेव ई-मित्र” नाम से ई-मित्र संचालन करता था और इसी आड़ में अवैध एमडीएमए तस्करी का कारोबार चलाता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलता रहा और अलग-अलग नामों से पहचान छिपाता था।

घटना का पृष्ठभूमि

19 जुलाई 2025 को पुलिस ने आरोपी सफीखां और दावदखां को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29 हजार रुपये की नकली मुद्रा, 11.12 ग्राम अफीम का दूध और 5.12 ग्राम एमडीएमए बरामद किया था। जांच में ओमाराम की संलिप्तता सामने आने पर उसकी तलाश जारी थी।

पुलिस टीम

  • श्रीमती गीता कुमारी, थानाधिकारी पचपदरा
  • श्री चैनाराम, कानि. 79
  • श्री मेघाराम, कानि. 294
  • श्री अशोक कुमार, कानि. 319
  • श्री बस्तीराम, कानि. 224

👉 पुलिस ने बताया कि आरोपी से एमडीएमए तस्करी नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच जारी है।