अनिल कुमार
स्मार्ट हलचल|ब्यावर सिटी थाना क्षेत्र के बिजयनगर रोड सेदरिया पुलिया के समीप पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों मंे मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर लाठी डंडों से किया जानलेवा हमला कर दिया। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के अंजाम देकर दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। वही घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया।जहां उसका उपचार जारी है। वहीं सूचना मिलते ही डिप्टी राजेश कसाणा, सिटी थानाधिकारी आशुतोष पाण्डे मय जाप्त के चिकित्सालय पहुंचे। वहीं युवकके साथ मारपीट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी चिकित्सालय में एकत्रित हो गए। युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे उच्च चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रतनपुरा सरदारा निवासी शरीफ काठात पुत्र राजेन्द्र काठात का किसी बात को लेकर किसी से पुरानी बात चल रही है। शुक्रवार की शाम शरीफ किसी काम से बिजयनगर रोड़ पर गया। जहां सेदरिया पुलिया के समीप युवक ने फिर से उसे घेर लिया और मारपीट कर डाली। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष ने लाठियों एवं डंडो से शरीफ की जमकर मारपीट की। जिससे शरीफ गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग बीच बचाव करने पहुुंचे तब तक दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। घायल शरीफ को एकेएच लाकर भर्ती कराया गया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
