(अरुणाचल प्रदेश)
ईटानगर। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश मीणा ने अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री Mama Natung से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आदिवासी समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश मीणा ने आदिवासी समाज के अधिकारों की सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस योजनाओं और प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता है।
Mama Natung ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुलाकात के अंत में राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच की ओर से गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया गया तथा समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।
