नौतपा कब से शुरू होगा? नौतपा का आरंभ होने पर गर्मी और भी अधिक बढ़ जाएगी

गर्मी के मौसम में तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है। सूर्य की तपिश लोगों को जला रही है। लेकिन, अभी गर्मी और कहर बरपाने वाली है। दरअसल, नौतपा का आरंभ होने पर गर्मी और भी अधिक बढ़ जाएगी। दरअसल, नौतपा में तापमान तेजी से बढ़ता है और लू भी चलने लगती हैं। दरअसल, ज्येष्ठ मास में जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब नौतपा का आरंभ हो जाता है। यह नौ दिन बहुत ही ज्यादा गर्म होते हैं। इन दिनों में गर्मी अपने चरम पर होती है। आइए जानते हैं इस साल नौतपा का आरंभ कब से होने वाला है।

आगामी 25 मई से नौतपा आरंभ होगा, जो दो जून तक चलेगा। इस दौरान लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, 20 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसका प्रभाव दो-तीन दिनों तक रह सकता है, लेकिन यह तभी प्रभावी होगा, जब हवा की अनुकूलता रहे। वर्तमान समय में हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी है, जिससे वातावरण में गर्मी लगातार बढ़ रही है।

ज्येष्ठ माह में जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में जाते हैं, तब सूर्य और पृथ्वी की दूरी सबसे कम होती है, इसीलिए इस अवधि को वर्ष का सबसे गर्म कालखंड माना जाता है। नौतपा में सूर्य की किरणें सीधी होती हैं, जिससे अत्यधिक गर्मी पड़ती है। इस कारण 25 मई से दो जून तक गर्मी ज्यादा रहेगी।

नौतपा में क्या करें 

  • नौतपा के दौरान सूर्यदेव की उपासना करना अधिक सफल और सकुशल माना जाता है। इस दौरान सूर्यदेव की अधिक से अधिक उपासना करनी चाहिए।
  • इन 9 दिनों में सूर्यदेव को रोजाना जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही सूर्यदेव के मंत्रों का जप भी करते रहना चाहिए।
  • नौतपा के दौरान जल, शरबत, सत्तू, छाता, जल का घड़ा, पंखे, मौसमी सब्जियां और फलों का दान जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए।
  • नौतपा के दौरान जितना हो सकें समाज सेवा से जुड़े कार्य करें। अपने बुजुर्गों की सेवा करें ऐसे करने से कुंडली में कमजोर सूर्य मजबूत होता है।
  • नौतपा में पानी और शरबत का भंडारा करें।

नौतपा के दौरान क्या न करें 

  • इस दौरान किसी को पानी के लिए मना न करें। अगर आपके घर कोई पशु, पक्षी भी आता है तो उसके लिए पानी की सही व्यवस्था करें।
  • नौतपा के दौरान तामसिक भोजन से परहेज करें। प्याज, लहसुन आदि का सेवन करने से बचें।
  • बासी खाना से परहेज करें। जितना हो सके ताजा भोजन ही करें।
  • अधिक यात्रा करने से परहेज करें। क्योंकि, नौतपा के दौरान गर्मी काफी ज्यादा रहती है।