(मुकेश गुर्जर)
गंगापुर |स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोहस्ती वाटिका, गंगापुर में महंत श्री 1008 श्यामसुंदर दास महाराज के पावन सानिध्य में धूमधाम से संपन्न हुआ। आयोजक
राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर त्रिपाठी ने कहा की
समारोह में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, जिला तथा तहसील स्तर की कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों ने एक साथ शपथ ली। राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
मुख्य पदाधिकारी
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नारायण व्यास ,
कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम शर्मा, केन्द्रीय अधिशाषी कीर्ति कुमार शर्मा ,
राष्ट्रीय अध्यक्षअमरकण्ठ उपाध्याय ,
राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर त्रिपाठी इसके अलावा विजय प्रकाश, महावीर आचार्य ओमप्रकाश बच्छ, रंजनराज आचार्य महेंद्र शर्मा, महेश भारद्वाज, फूल शंकर शर्मा, गोपाल त्रिपाठी, भंवर लाल शर्मा, अभिजीत शर्मा, गोविंद गौतम, राजेश गौतम, पूर्व विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, ज्योतिदेवी नारायण उपाध्याय, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।समारोह का कुशल संचालन गोपी किशन व्यास ने किया।महासभा के पदाधिकारियों ने समाज की एकता, शिक्षा, संस्कृति संरक्षण तथा युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। महंत श्री श्यामसुंदर दास महाराज ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया और समाज हित के कार्यों में पूर्ण समर्पण का आह्वान किया।यह समारोह गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनकर उभरा।
