भारतीय गुर्जर परिषद् के कोटपुतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष बने नेतराम गुर्जर

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर |स्मार्ट हलचल|भारतीय गुर्जर परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बागड़ी ने ग्राम पंचायत विजयपुरा की ढाणी हाडयाली निवासी नेतराम गुर्जर को परिषद् के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी को देखते हुए भारतीय गुर्जर परिषद् का कोटपुतली-बहरोड़ जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के दौरान प्रदेशाध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेतराम गुर्जर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेतराम गुर्जर ने कहा कि वे उन्हें दिए गए दायित्व की गरिमा का पूर्ण ध्यान रखते हुए भारतीय गुर्जर परिषद् को मजबूत बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे तथा समाजहित में परिषद् की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नेतराम गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।