——> पिता पुत्र का दाह संस्कार एक साथ घरवालों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल ।
महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगरफोर्ट तहसील मुख्यालय पर रविवार को किसान पिता – पुत्र एक साथ अपने खेत पर चारा काटने गए पिता – पुत्र की खेत पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर से करंट उतरने से दोनों किसानों की एक साथ मौके पर ही मौत हो गई । मौके पर पहुंचे थाना अधिकारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि रमेश गुर्जर पुत्र बद्रीलाल गुर्जर उम्र 37 वर्ष निवासी नगरफोर्ट बद्री लाल गुर्जर पुत्र छितर लाल गुर्जर उम्र 65 वर्ष निवासी नगरफोर्ट की खेत पर रविवार सुबह करीब 8 बजे ट्रैक्टर लेकर किसान पिता- पुत्र चारा लेने गए थे, खेत पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर से करंट उतरने से दोनों किसानों की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने परिजनों की ओर से की गई रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है , किसान पिता – पुत्र को नगरफोर्ट अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कर पंचनामा तैयार कर शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों व प्रत्यक्षदर्शी दिनेश खाती ने बताया कि रमेश गुर्जर की पत्नी अपने पशु लेकर जब खेत पर गई तो खेत के पास जाते ही बिजली के करंट का झटका लगा, उसने देखा कि ट्रांसफार्मर के पास खेत में अपना पति वह ससुर बेहोश होकर पड़े हुए थे , उसने चिल्लाना शुरू किया लेकिन उसे आसपास कोई व्यक्ति नजर नहीं आया तो भाग कर दूसरे खेत वाले दिनेश खाती के पास गई दिनेश खाती ने तुरंत नगरफोर्ट लाइनमैन को फोन कर बिजली कटवाई और पुलिस व परिजनों को फोन पर घटना के बारे में बताया । दिनेश खाती व मृतक की पत्नी मौके पर पहुंचे जब तक दोनों पिता – पुत्र की मौत हो चुकी थी । पिता – पुत्र की एक साथ मोत की खबर सुनकर कस्बे शोक की लहर दौड़ गई ।
मृतक रमेश के एक लड़का व एक लड़की :
मृतक रमेश गुर्जर के एक 12 साल की लड़की वह 8 वर्ष का लड़का है दोनों पढ़ाई करते हैं ,रमेश गुर्जर अपने घर का खर्चा खेती करके ही चलता था ।
मौके पर नहीं पहुंचे विद्युत कर्मचारी :
दोनों किसान पिता – पुत्र की ट्रांसफार्मर से करंट उतरने से मौत हो जाने के बाद भी कोई विद्युत कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में काफी रोष दिखाई दिया । विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही हैं ।
पुलिस ने परिजनों को समझाकर करवाया पोस्टमार्टम :
नगरफोर्ट पुलिस प्रशासन ने किसान पुत्र के परिजनों को मौके पर ही समझकर नगरफोर्ट अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करवाया और दोनों शवों का दाह:संस्कार करवाया ।
