विश्वभर में जरूरतमंद भारतीयों की सेवा के लिए मिला सम्मान, श्रीगंगानगर समारोह में सरोज चौधरी ने किया ग्रहण
श्रीगंगानगर। स्मार्ट हलचल|सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही श्री सिद्धि विनायक फाउंडेशन (SSVF) को वर्ष 2026 के सोशल सर्विस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्था को विश्वभर में जरूरतमंद भारतीयों के लिए किए गए उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के आधार पर प्रदान किया गया।
यह सम्मान सांध्य बॉर्डर टाइम्स न्यूज़ द्वारा 17 मई 2026 को श्रीगंगानगर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार के लिए चयन पाँच सदस्यीय समिति द्वारा संस्था के कार्यों के विस्तृत मूल्यांकन के बाद किया गया।
संस्था की ओर से यह सम्मान सम्माननीय सदस्य श्रीमती सरोज चौधरी ने ग्रहण किया। समारोह के दौरान संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। यह सम्मान न केवल संस्था के लिए गर्व का विषय है, बल्कि भविष्य में और अधिक प्रभावी ढंग से समाज सेवा करने की प्रेरणा भी देगा।
संस्था के प्रतिनिधि विवेक जेफ ने कहा कि श्री सिद्धि विनायक फाउंडेशन आगे भी जरूरतमंद भारतीयों की सहायता और समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा से जारी रखेगा।
यह सम्मान संस्था की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है और आने वाले समय में सेवा कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
