सूरौठ। स्मार्ट हलचल|चौबीसा जाट समाज की आम सभा रविवार को गांव शेरपुर स्थित डाबकी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर समाज के चौबीसा अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव कराया गया। समाज के सभी लोगों ने आम सहमति से खरैटा के पूर्व सरपंच विजेंद्र डागुर को चौबीसा अध्यक्ष चुना। चौबीसा महामंत्री तेज सिंह डागुर ने बताया कि आमसभा की अध्यक्षता समाज के निवर्तमान चौबीसा अध्यक्ष विष्णु डागुर ने की। चुनाव होने के पश्चात समाज के सभी लोगों ने नवनिर्वाचित चौबीसा अध्यक्ष विजेंद्र डागुर का साफे व मालाएं पहनाकर सम्मान किया। आम सभा में सामाजिक बिंदुओं की समीक्षा की गई एवं सामाजिक एकता व समरसता बनाए रखने के लिए गहनता से विचार विमर्श किया गया। शिक्षा एवं रचनात्मक कार्यों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। आमसभा में बाबू सिंह भूत पूर्व सरपंच शेरपुर , कुम्हेर सिंह डागुर, दिनेश भूतपूर्व सरपंच, रोशन सिंह, देवी सिंह, विजय सिंह, चांदराम, भरोसी, मनोज शेरपुर, दलवीर चौधरी धंधावली, नरेंद्र, मोरध्वज पहलवान, रामप्रकाश और दिलीप जाट सहित काफी संख्या में जाट समाज के लोग मौजूद रहे।
