भीलवाड़ा । बिजौलिया पुलिस ने कई मामलों में वांछित अपराधियो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है । एनडीपीएस एक्ट के 2 मामलो में करीब 2 साल से फरार वांछित आरोपी मांगीलाल उर्फ रोहित तंवर को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना रायपुर जिला भीलवाडा के लूट के मामले मे करीब 1 साल से फरार वांछित आरोपी परमेश्वर उर्फ परमेश कंजर को डिटने कर थाना रायपुर के सुपुर्द किया। वांछित स्थाई गिरफ्तार वारंटी मनोज उर्फ विनोस कंजर को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना बिजौलिया के लूट के मामले का खुलासा कर वारपोई नरेश उर्फ गुंगा कंजर को गिरफ्तार किया। एसपी धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा द्वारा फरार वांछित आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियेां पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एएसपी पारस जैन मुख्यालय के निर्देशन में और बाबूलाल विश्नोई वृत्ताधिकारी, वृत माण्डलगढ जिला भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में थानाप्रभारी स्वागत पाण्डया के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया ।
टीम द्वारा की गयी कार्यवाही
पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा के प्रकरण संख्या 123/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में करीब 0
2 साल से फरार वांछित आरोपी मांगीलाल उर्फ रोहित तंवर पिता गोपीलाल उम्र 30 साल निवासी पिपलिया नग्गा मजरा सूरजपुरा थाना रतलाई जिला झालावाड को झालावाड से डिटेन करने के बाद जांच की ओर गिरफ्तार किया आरोपी से पूछताछ जारी है । मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ़तार किया चुका है। वांछित आरोपी मांगीलाल उर्फ रोहित तंवर थाना हाजा के प्रकरण में प्रकरण सख्या 147/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में वाछित था।
टीम द्वारा की गयी दूसरी कार्यवाही
पुलिस थाना बिजौलिया ने गश्त के दौरान के दबिश देकर वांछित आरोपी परमेश उर्फ परमेश्वर उर्फ परमा पिता बाबुलाल उम्र 25 साल जाति कंजर निवासी चिताबडा थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा को दस्तयाब किया जो पुलिस थाना रायपुर जिला भीलवाडा के प्रकरण सख्या 29/25 धारा 309(4), बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित होने से पुलिस थाना रायपुर को सुपुर्द किया। आरोपी परमेश उर्फ परमेश्वर अव्वल दर्जे का चोर व नकबजन है इसके खिलाफ पूर्व में राजस्थान के अलग अलग थानो में कुल 8 मामले दर्ज है।
टीम द्वारा की गयी तीसरी कार्यवाही
पुलिस थाना बिजौलिया ने गश्त के दौरान दबिश देकर माननीय न्यायालय एडीजे कोर्ट न. 3 शिविर माण्डलगढ जिला भीलवाडा के केस नम्बर 159/2015 प्रकरण सख्या 260/2014 धारा 336,323,325,397 भादस में वांछित स्थाई वारंटी मनोज पुत्र राधेश्याम कंजर निवासी चिताबडा थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया।
टीम द्वारा की गई चौथी कार्यवाही
दिनांक 17.02.2026 को प्रार्थी मदनलाल धाकड निवासी लक्ष्मीखेडा ने बिजौलिया थाने मे रिपोर्ट देकर बताया की दिनांक 5.2.2026 को खेत पर काम रही प्रार्थी की पत्नी को अज्ञात आरोपियों ने डरा धमका कर सोने चांदी के आभुषण लूट लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की ओर आरोपी नरेश उर्फ गुंगा पुत्र रामपाल कंजर उम्र 23 साल निवासी चिताबड़ा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा को डिटेन कर पुछताछ की जिसने घटना करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है ।
गठित पुलिस टीम
बिजौलिया थाना प्रभारी स्वागत पाण्डया, सुनिल बेनिवाल स.उ.नि., कांस्टेबल राजवीर, नरेन्द्र, शिवपाल, मनोज, विश्राम शामिल रहे ।










