भरत देवड़वाल
जयपुर-सीकर।स्मार्ट हलचल|शहर के राधाकिशनपुरा में स्थित बगरानिया भवन में मीना समाज के मातृ-संगठन राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग जिलाध्यक्ष बाबूलाल मीना की अध्यक्षता में रविवार को देर रात सम्पन्न हुई । मीटिंग में चार वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए वर्ष 2022 से समाज के शोषण पर लगाई गई रोक को बरकरार रखने के लिए एक दूसरे को बधाई दी तथा सच्चाई व न्याय का साथ देते हुए संघर्ष में तन मन धन सहयोग की वचनबद्धता जताई । जिलाध्यक्ष बाबूलाल मीना काँवट ने बताया कि मीटिंग में टीम भावना से सामाजिक उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए समाज के सर्वहितों में भविष्य के रोडमेप में समाज में जागरूकता अभियान चलाकर तकनीकी शिक्षा तथा समाज सुधारों की दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया ।
जिला व तहसील पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मीनारायण झरवाल के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज की भलाई और उत्थान के लिए संघर्ष से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करने का आह्वान पर । मीटिंग में पदाधिकारियों की व्यक्तिगत सहयोग राशी से किये गए कार्यो एवं प्रयासों की समीक्षा करते हुए जाजम से लेखाजोखा पर पारदर्शिता की मोहर लगाई । मीटिंग के अंत मे जनगणना में आदिवासी धर्म, कबीलाई संस्कृति तथा प्रथागत कानून से किसी तरह का समझौता नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया । जनगणना से जुड़ी प्रस्ताव की जानकारी गाँवो और ढाणियों तक पहुंचाई जाएगी । मीटिंग में संरक्षक जगदीश मांडोता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सज्जन मीना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुदयाल मीना, जिला उपाध्यक्ष मनसुख मीना, जिला महामंत्री जगदीश मीना, जिला कोषाध्यक्ष भागचन्द मीना, सीकर तहसील अध्यक्ष बजरंगलाल मीना, श्रीमाधोपुर अध्यक्ष अरुण मीना, नीमकाथाना अध्यक्ष जगमाल मीना, धोद अध्यक्ष रामनिवास मीना, रामगढ़ शेखावाटी अध्यक्ष नागरमल मीना, लक्ष्मणगढ़ अध्यक्ष राजवीर मीना, पाटन अध्यक्ष बाबूलाल मीना रींगस अध्यक्ष ओमप्रकाश मीना एवं अन्य कई पदाधिकारी शामिल रहे।
