बानसूर। स्मार्ट हलचल|हरसौरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जनमेजाराम ने बताया कि पुलिस को देवसन स्टैंड पर कुछ संदिग्ध युवकों के हथियारों के साथ खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर बाबरिया बांध के पास से दो आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी में एक देसी कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित जाट उर्फ गोलू निवासी नांगल जमालपुर, जिला रेवाड़ी और विकास गुर्जर निवासी गुवाडा के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त कर ली है। मामले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस हथियारों की सप्लाई और आपराधिक गतिविधियों को लेकर गहन जांच कर रही हैं।










