ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|यह हाल है पूर्व प्रधान प्रवीण सिह राठौड़ के गांव ओरडी के जहा खस्ताहाल रास्तो से आमजन परेशान है।जालमपुरा पंचायत के ओरडी गांव के शांतिलाल जाट ने बताया कि पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह के निजी गांव ओरडी होने के बावजूद भी गांव के मुख्य सड़क मार्ग का यह हाल है, पूरे रास्ते मे खड्डे ओर कीचड़ हो रहा। यह गांव का मुख्य मार्ग होने के साथ-साथ चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से भी जुड़ा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्थानीय सांसद-विधायक को भी अवगत करवाया इसके बावजूद पिछले कई सालों से गांव के लोगों को आवाजाही में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग यहाँ गिरकर चोटिल ओर घायल हो चुके हैं लेकिन अभी भी इस सड़क मार्ग का कोई धणी धोरी नहीं है। जनप्रतिनिधियों को बार बार करने पर सिर्फ बजट का हवाला देकर ग्रामीणों को बार-बार सांत्वना दे देते हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों अधिकारियों से जल्द इस गम्भीर समस्या से निजाज दिलाने की मांग की है।
