उजर बस्तर’ कार्यक्रम में नक्सल विरोधी अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला प्रशस्ति पत्र
भरत देवड़वाल
जयपुर/रायपुर|स्मार्ट हलचल|केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को बस्तर में आयोजित ‘उजर बस्तर – बदलते बस्तर की नई पहचान’ कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के जयपुर जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मानोता गांव निवासी झारखंड कैडर के IPS अधिकारी नाथू सिंह मीना को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह सम्मान झारखंड राज्य में नक्सल विरोधी अभियान एवं शांति स्थापना में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय एवं साहसिक कार्यों के लिए दिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने IPS नाथू सिंह मीना को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
